पेट में कीड़े की वजह से हो सकता है घाव, ये आसान घरेलू तरीके हैं पक्का इलाज

पेट में कीड़े की वजह से हो सकता है घाव, ये आसान घरेलू तरीके हैं पक्का इलाज

सेहतराग टीम

पेट में कीड़ा पड़ना एक सामान्य परेशानी है। इससे पेट में अचनाक दर्द होने लगता है और उसकी वजह से भूख भी नहीं लगती। इसके अलावा उल्टी और जी मचलने लगता है। वहीं अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये आगे चल कर पेट में घाव बना देते हैं।

पढ़ें- आंखों में हो रही है जलन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, ड्राइनेस से भी मिलेगी जल्द छुट्टी

आपको बता दें कि ये समस्या गलत खाने-पीने और गलत लाइफस्टाइल की वजह से होती है। लेकिन इससे कैसे छुटकारा पाया जाए ये सबसे बड़ी समस्या है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे पेट के कीडों को खत्म करें-

पेट के कीड़ों का घरेलू इलाज (Home Remedies for Stomach Worms or Pet ke Keede in Hindi):

तुलसी

पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्तियों का रस दिन में 2 बार 1-1 चम्मच पिएं। इससे मल के साथ कीड़े बाहर निकल जाएंगे। 

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपको कीड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसके  लिए खाली पेट नीम की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ इसका सेवन करें। 

अनार

अनार के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। दिन में 2 बार 1-1 चम्मच इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। 

लहसुन

बच्चे या बड़ों किसी के भी पेट में कीड़े हैं तो लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करें। 

कच्चा पपीता

कत्ता पपीता पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर हैं। इसके लिए चार चम्मच गर्म पानी में कच्चा पतीता के एक चम्मच दूध  और एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

अजवाइन

अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कीड़ों को खत्म कर देते हैं। इसके लिए  आधा चम्मच अजवाइन पाउडर में आधा चम्मच गुड़ मिक्स करके गोली बना लें। इसका दिन में 3 बार सेवन करें। वहीं अगर बच्चों के पेट में कीड़े हैं तोचुटकी भर काला नमक में आधा ग्राम अजवाइन पाउडर मिलाकर रात को होने से पहले गर्म पानी के साथ पिला दें। 

लौंग

लौंग का पानी पीने से भी पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

 

इसे भी पढ़ें-

वर्क फ्रॉम होम में होने वाली आंखों की परेशनियों का पक्का इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।